“हम शेर बच्चे हैं… कविता सुनते ही CM YOGI मुस्कराए:नन्ही अनाबिया को मिला एडमिशन का भरोसा
राजधानी लखनऊ में सोमवार को जनता दरबार में नन्ही बच्ची और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच भावुक बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ कर रहे हैं। बच्ची अपने परिजनों के साथ जनता दरबार में पहुंची थी और सीएम योगी से स्कूल में एडमिशन की बात रखी।
बच्ची सोमवार को जनता दरबार पहुंची। योगी आदित्यनाथ जब उसके पास पहुंचे और उससे पूछा क्या नाम है, तो बच्ची ने कहा कि अनाबी अली। योगी ने बच्ची से पूछा बताओ क्या काम है, इस पर बच्ची ने थोड़ा से अटकते हुए कहा कि लोरेटो स्कूल में एडमिशन करा दीजिए। बच्ची के जवाब पर योगी ने बहुत प्यारे में अंदाज में कहा, तू इस उम्र में स्कूल जाएगी, फिर बच्ची बोल पड़ी और कहा कि लोरेटो स्कूल में एडमिशन, योगी ने पूछा कौन सी क्लास में एडमिशन चाहिए, बच्ची ने कहा कि नर्सरी में। योगी ने कहा कि स्कूल जाएगी पढ़ेगी, इस पर बच्ची ने हां में सिर हिला दिया। आज तो स्कूल गई नहीं, तू स्कूल जाएगी नहीं, पढ़ेगी नहीं, इस पर बच्ची ने कहा कि स्कूल 10 बजे का है। योगी ने कहा कि रोज स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी, इस पर बच्ची ने दोबारा हां में सिर हिला दिया।
