पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंस

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने पंजाबियों की उम्मीदों और सपनों के अनुसार ऐतिहासिक काम किए हैं। सरकार ने मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, शहीदों के परिवारों के लिए सम्मान राशि और महिलाओं के लिए सम्मान राशि जैसी अपनी सभी गारंटियां पूरी की हैं।

 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां बिना किसी धर्म, जाति या सालाना आय के भेदभाव के हर एक के लिए 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए 1000 रुपए के वादे से भी आगे बढ़कर दलित परिवारों की महिलाओं के लिए 1500 रुपए की राशि दी जा रही है।

 

अन्य राज्यों की शर्तों वाली योजनाओं से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में कहने को 2100 रुपए हैं लेकिन वहां आमदनी और घरेलू सामान संबंधी कई शर्तें लगाई गई हैं, जबकि पंजाब में 18 साल से ऊपर की हर मां-बहन को बिना किसी शर्त के यह सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही नहरी पानी के विकास और पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए हैं।

 

केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब की सियासी जमीन पर भारतीय जनता पार्टी को कोई समर्थन नहीं मिला है। रैलियां करने और नेताओं को डराने-धमकाने के सारे हथकंडे फेल होने के बाद अब भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पंजाब में दखल देने की कोशिश कर रही है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब की सोच देश के अन्य राज्यों से अलग है, इसलिए यहां ऐसा फॉर्मूला बिल्कुल नहीं चलेगा और ऐसी चालों से भाजपा अपना बचा हुआ 5-7 फीसदी वोट बैंक भी गंवा बैठेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी धक्केशाही के खिलाफ डटकर विरोध करते हैं और विरोधियों की यह कोशिशें नाकाम रहेंगी। मान सरकार के विकास कार्यों को रोकने की साजिशों पर बोलते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर रब की मेहर है और पंजाबियों के सपने और विकास के काम किसी भी कीमत पर नहीं रुकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *