trendstopicnews@gmail.com – newsupdatedaily.com

अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने किसान नेता अजमेर सिंह लखोवाल से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को समर्थन देने के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पन्नू ने लखोवाल के इस कदम को मौकापरस्ती बताया और कहा कि पंजाब के किसानों के सामने उनका असली चेहरा अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।

बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि लखोवाल 2007 से 2017 तक अकाली दल की सरकार के दौरान मंडी बोर्ड के चेयरमैन थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अपने दस साल के कार्यकाल में लखोवाल ने कभी किसानों के हितों या उनके मुद्दों पर बात नहीं की और इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं है। पन्नू के मुताबिक, तब भी सिर्फ सत्ता का सुख भोगने के लिए अंदरूनी समझौता किया गया था।

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आप नेता ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत में ही लखोवाल को अंदाजा हो गया था कि किसानों के बीच उनकी क्या साख है। इसीलिए उन्होंने खुद आगे आने के बजाय अपने बेटे को आगे लाया और संगठन को आंदोलन से जोड़ा। पन्नू ने तंज कसते हुए कहा कि कई सालों तक पर्दे के पीछे रहने के बाद अब जब किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन करने की बारी आई है तो लखोवाल खुद खुलकर सामने आ गए हैं।

बलतेज पन्नू ने लखोवाल को चुनौती दी कि वे बताएं कि उन्होंने 2007 से 2017 के बीच अकाली दल से किसानों के लिए क्या अच्छा किया या भविष्य में क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के किसान पूरी तरह समझ गए हैं कि लखोवाल किस तरह की रणनीति अपनाते रहे हैं और किसके हित में काम कर रहे हैं।

जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दोहराया कि जितना समय पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में रहेगी, उतना समय औरतों के लिए मुफ्त बस सफर और 1,000 रुपए मासिक वित्तीय सहायता, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त बिजली समेत सभी लोक भलाई गारंटियां जारी रहेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोक भलाई और विकास उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं।

जालंधर के गांव दोनेवाल में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को पंजाब में उनके कार्यकाल को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने दशकों तक प्रदेश पर राज किया और जिनके राज में नशे का कारोबार फैला, वही पार्टियां अब बदलाव के वादे कर रही हैं।

पारदर्शी सरकारी भर्ती, भलाई पहलों और चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है और उन्होंने लोगों को इस रफ्तार को आपस में मिलकर तेज करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने सालों तक प्रदेश की लूट की है, उन्हें आने वाले चुनावों में लोगों के सवालों का सामना करना पड़ेगा।

‘लोक मिलनी’ के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन पार्टियों ने अपने राज के दौरान प्रदेश और इसके संसाधनों को अंग्रेजों से भी अधिक बेरहमी से लूटा है। ये अपने पापों के लिए किसी रहम के हकदार नहीं हैं क्योंकि इन्होंने प्रदेश और इसके लोगों की पीठ में छुरा मारा है, जो कि अक्षम्य अपराध है। अकालियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का पाप किया था और बदकिस्मती से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इनके हाथों की कठपुतली से अधिक कुछ नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हर कोई जानता है कि अकालियों का एक परिवार अंग्रेजों का पिट्ठू था और देश के लिए लड़ने वाले देशभक्तों के खिलाफ अंग्रेजों से सांठ-गांठ करने के बदले उन्हें ‘सर’ की उपाधि से नवाजा गया था। इस परिवार ने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग के साके के मुख्य दोषी जनरल डायर को इस घिनौने कांड के बाद रात के खाने की मेजबानी करके सम्मानित किया था। इस कार्रवाई ने उनकी देश विरोधी और पंजाब विरोधी मानसिकता और चरित्र को बेनकाब कर दिया था। इस परिवार ने उन लाखों आजादी के सेनानियों से गद्दारी की थी, जो अंग्रेजों के खिलाफ डटे हुए थे।”

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, “इतना ही नहीं, इस परिवार ने यह भी सुनिश्चित किया कि श्री दरबार साहिब में जनरल डायर को सिरोपाओ और माफी दी जाए। दूसरी तरफ वह पार्टी है जिसने श्री अकाल तख्त साहिब पर टैंक चढ़ाए थे और देश के कई हिस्सों में बेगुनाह सिखों का कत्लेआम किया था। विरोधी पार्टियां प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कामों से जलन महसूस करती हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “विरोधी दल के नेता आपस में मिले हुए हैं और सत्ता में रहते हुए एक-दूसरे के हितों की रक्षा के लिए ‘तू उतर, मैं चढ़ूं’ की तरह बारी-बारी सत्ता भोगने का खेल खेलते हैं। ‘आप’ सरकार ने उन्हें सत्ता से दूर करके उनका सारा खेल बिगाड़ दिया है और आम आदमी की उम्मीदों को पूरा किया है।”

उन्होंने कहा, “अकालियों पर पीढ़ियों की नस्लकुशी का मामला दर्ज होना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा नशे के व्यापार को संरक्षण दिया गया और उनके लंबे कुशासन के दौरान यह व्यापार खूब बढ़ा-फूला। इन नेताओं के हाथ उन लाखों नौजवानों के खून से रंगे हुए हैं, जो इनकी सरकारी गाड़ियों में प्रदेश के अंदर सप्लाई किए गए नशों के शिकार हुए। इन नेताओं के पाप अक्षम्य हैं और लोग उनके घिनौने जुर्मों की लंबी दास्तान के लिए उन्हें कभी भी माफ नहीं कर सकते।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा, “अकाली लीडरशिप ने अपने कार्यकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट, केबल, माइनिंग और ढाबों समेत कई मुनाफे वाले कारोबारों पर कब्जा कर लिया था और निजी स्वार्थों के लिए प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग किया था। जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा, वे अब ईमानदारी के उपदेश दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश के लोग यह नहीं भूले कि कैसे इन नेताओं ने उनके भरोसे का कत्ल किया और अपने संकीर्ण हितों के लिए आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गिरवी रख दिया। अकाली दल के नेताओं ने कभी दावा किया था कि वे 25 साल पंजाब पर राज करेंगे, लेकिन आज पार्टी को 25 भरोसेमंद नेता ढूंढने भी मुश्किल हो रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने दृढ़ता से कहा, “विरोधी दल इस बात से निराश है क्योंकि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां इस सच्चाई को हजम नहीं कर पा रही हैं कि बिना किसी राजनीतिक खानदान या विरासती ताकत वाला एक आम व्यक्ति, पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रहा है। विरोधियों के आरोपों का हमारा जवाब हमेशा हमारा काम, हमारी उपलब्धियां और आम परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान होगी।”

कांग्रेस पार्टी पर बरसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेस पार्टी आखिरी सांसों पर है और बहुत जल्द खत्म हो जाएगी क्योंकि इसके पास लोगों और प्रदेश के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। उनका एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करके पंजाब के संसाधनों को लूटना है, लेकिन उनके ये सपने कभी पूरे नहीं होंगे।”

प्रदेश की सत्ता हासिल करने के दिन सपने देखने वाले कांग्रेसी नेताओं पर व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक बंटा हुआ घर है जो अपनी आंतरिक कलह के कारण ढह जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साइकिल यात्रा शुरू की है लेकिन वे लोगों का समर्थन जुटाने में नाकाम रहे हैं और उनकी साइकिल यात्रा में ज्यादातर प्रवासी समुदाय के लोग ही शामिल हैं। उनके पास प्रदेश या इसके लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश को लूटना है।”

भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा ने तब पंजाब में नशे की शुरुआत की थी, जब वे अकालियों के साथ सत्ता में थे और अब वे पंजाब को नशा मुक्त बनाने के दावे कर रहे हैं। क्या पंजाब तब नशा मुक्त होगा, जब केंद्रीय गृह मंत्री उन अकाली नेताओं के साथ स्टेज साझा करेंगे, जो चिट्टे के समानार्थी बन चुके हैं?”

अकाली लीडरशिप के दोहरेपन को बेनकाब करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जिन लोगों ने तख्त श्री हजूर साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, दिल्ली, हरियाणा और अन्य स्थानों पर सिख मामलों में दखलंदाजी करने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था, वही अब भगवा पार्टी के साथ गठजोड़ करने के लिए बेताब हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “इन लोगों से भले की क्या उम्मीद की जा सकती है, जिनका एकमात्र मकसद अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए सत्ता हासिल करना है? भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल लोगों का भरोसा खो चुके हैं क्योंकि उनकी लगातार सरकारें पंजाब के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहीं और इसके बजाय सत्ता और निजी स्वार्थों की राजनीति में उलझी रहीं। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल ने दशकों तक पंजाब पर राज किया, लेकिन लोगों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्होंने सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के लिए प्रदेश की लूट की। पंजाब के लोग उनके दागी रिकॉर्ड को नहीं भूले हैं और उन्हें अपने किए की जवाबदेही देंगे। अगर अकाली दल और भाजपा एक साथ होते हैं तो पंजाब के लोग आने वाले चुनावों के दौरान दोनों पार्टियों को नकार कर राजनीतिक जवाब देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रदेश के खजाने के एक-एक पैसे का सही उपयोग कर रही है। लोगों के टैक्स का पैसा प्रदेश का है और हम इसे लोगों की भलाई पर सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस आ रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के 90 फीसदी से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को भी आज दिन के समय बिजली मिल रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है और घरों को मुफ्त बिजली, बिना किसी भ्रष्टाचार के 71,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियां, सड़कों में सुधार, टोल प्लाजा बंद करके रोजाना 70 लाख रुपए की बचत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का निर्माण और कई अन्य महत्वपूर्ण पहल की हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार गांवों के विकास के लिए अथक मेहनत कर रही है, जिसके लिए ग्रांटें दी जा रही हैं। नौजवानों को नशों की कुरीति से दूर रखने के लिए प्रदेश में 3100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है और पंजाब के हर निवासी परिवार को 10 लाख रुपए तक का नकदी रहित चिकित्सा उपचार मुहैया कराती है। यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब ऐसी व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज देने वाला पहला भारतीय प्रदेश है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए आम जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम किया है। इस ऐतिहासिक कदम का मकसद प्रदेश के सभी परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराना है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र की हर लाभार्थी महिला को अपने मोबाइल फोन पर 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं के मामले में 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता के बारे में संदेश मिल रहे हैं। फंड सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं और पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही महिलाएं भी इसके लिए योग्य हैं। पंजाब की लगभग 97 फीसदी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है और पहली दिसंबर को फिर मोबाइलों पर संदेश मिलेंगे।”

उन्होंने कहा, “आप सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों का जीवन स्तर बदलने के लिए शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की हैं। कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायती कार्ड प्रदेश से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म नहीं कर सकते, बल्कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाकर उन्हें इस चक्र से निकाल सकती है। इसी कारण हमारी सरकार आम लोगों को अधिक अधिकार देने के लिए शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अथक प्रयास कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में केरल और अन्य प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है, जो प्रदेश सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और अन्य प्रयास शामिल हैं। 2021 में सरकारी स्कूलों के सिर्फ 80 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा पास की थी, लेकिन इस साल 2026 में यह संख्या 11 गुना बढ़कर 882 हो गई है। यही हमारे शासन का दूसरों से फर्क है।”

कृषि की महत्ता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मेरी सरकार के सत्ता संभालने से पहले पंजाब में नहर के पानी का उपयोग लगभग 22 फीसदी था, जो अब बढ़कर लगभग 85-86 फीसदी हो गया है। सरकार इस आंकड़े को 90 फीसदी तक ले जाने के लिए काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को सिंचाई के लिए अधिक से अधिक नहर का पानी मिले।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया, “इस साल पंजाब द्वारा राष्ट्रीय पूल में लगभग 200 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की उम्मीद है, जो पहले के 180 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित उत्पादन से अधिक है और यह बेहतर सिंचाई सुविधाओं के लाभों को दर्शाता है।”

मोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवाल
पंजाब के किसानों ने पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी लाई है, यह बयान देकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब की पराली को जिम्मेदार बता रही भाजपा सरकार के झूठे प्रोपेगेंडा और निकम्मेपन की हवा निकाल दी है। उधर, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के किसानों के पक्ष में इतना कड़वा सच बोलने पर आशंका जताई है कि शिवराज सिंह चौहान को अपना कैबिनेट मंत्री पद गंवाना पड़ सकता है। शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा और कांग्रेस पर गन्दी राजनीति के तहत पंजाब के किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंजाब के किसानों के पक्ष में आए बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं।

उधर, “आप” दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे शिवराज सिंह की और उनके कैरियर की बहुत चिंता हो रही है। पंजाब के किसानों के बचाव में दिए गए बयान के लिए कहीं उन्हें मंत्री पद से हटा न दिया जाए। मोदी सरकार में रहते हुए आजकल किसी के पास इतना सच बोलने की हिम्मत नहीं है, जितना शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों के पक्ष में बोल दिया है। एक तरफ जहां दिल्ली में भाजपा सरकार के मंत्री रोज सुबह उठकर पंजाब की पराली और पंजाब के किसानों पर आरोप लगाते हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने वैज्ञानिक डेटा के आधार पर कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना ठीक नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की बात शत प्रतिशत सच है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पंजाब में 90 फीसद पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। पंजाब के किसानों ने बहुत मेहनत करके, अपना नुकसान करके पराली के लिए उपकरण लाकर उसको रीसाइकल करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं। ऐसे में अगर हम किसानों की सराहना नहीं करेंगे तो किसान इतनी मेहनत क्यों करेंगे? पंजाब के किसानों की मेहनत की सराहना करने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद, लेकिन उनकी चिंता मुझे बहुत ज्यादा है।

कनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉक
विदेशों में पंजाबी और सिख पहचान को गर्व के साथ पेश करने वालों की कई मिसालें देखने को मिलती हैं। अब कनाडा के टोरंटो में हुए एक फैशन शो के दौरान पंजाबी मूल की सिख महिला मॉडल नवजोत कौर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह रैंप पर दस्तार सजाकर पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आईं। इसके बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

फैशन शो के दौरान नवजोत कौर ने अन्य मॉडल्स के साथ रैंप पर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने सिर पर दस्तार सजाई हुई थी और अपने पहनावे के जरिए सिख पहचान, इतिहास और विश्वास को गर्व के साथ पेश किया। सोशल मीडिया पर उनकी इस प्रस्तुति को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर अपनी सिख जड़ों का प्रतिनिधित्व करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए उनकी सराहना की है।

नवजोत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैशन शो की तस्वीरें साझा करते हुए इस पल को अपने लंबे सफर की सिर्फ शुरुआत बताया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह इस मुकाम तक पहुंच पाएंगी, लेकिन अपने विश्वास के दम पर उन्होंने यह कर दिखाया।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इंसान अपनी पहचान, इतिहास और विश्वास को साथ लेकर दुनिया के किसी भी मंच पर मजबूती से खड़ा हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने फैशन शो में मौका देने वाले डिजाइनरों का भी धन्यवाद किया।

नवजोत कौर की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर लोगों का प्यार मिल रहा है। उनकी यह कोशिश दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान और संस्कृति को गर्व के साथ पेश करना भी एक बड़ी उपलब्धि है।

पटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटके
पंजाब में सड़कों और पुलों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल टूटने के कारण नहर के ऊपर ही लटक गए। इस दौरान एक ट्रक में आग भी लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह हादसा पस्याना गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया है। इसके साथ ही वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।

फिलहाल दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुल टूटने के कारण भाखड़ा नहर का पानी भी पुल के ऊपर से बहने लगा।

जानकारी के मुताबिक, इस पुल का निर्माण साल 2016 में किया गया था। करीब 10 साल बाद पुल के अचानक टूटने से इसकी निर्माण गुणवत्ता और मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी पुल में कुछ दरारें आई थीं, जिसके बाद NHAI की ओर से इसकी मरम्मत करवाई गई थी।

अब हादसे के बाद पुल की मरम्मत और उसकी मौजूदा स्थिति की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची
पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने आज ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ के बारे में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई माहिर कमेटी के साथ बिना किसी पहले से शर्त के बातचीत करने का अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और माहिर कमेटी को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी तारीख और समय पर मीटिंग में शामिल होने की अपील की। यह अपील 18 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में रखी गई मीटिंग में माहिर कमेटी के शामिल न होने के बाद की गई है।

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उठाए गए एतराज़ों, सुझावों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई कोऑर्डिनेशन कमेटी ने ज़ोर देकर कहा कि सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं से गहराई से जुड़े इस मुद्दे का हल आपसी बातचीत, सहयोग और आम सहमति से ही हल किया जाना चाहिए।

कमेटी ने दोहराया कि सरकार ने बातचीत के लिए कोई पहले से शर्त नहीं रखी है और वह एक्ट के हर ज़रूरी पहलू, जिसकी जहां भी जरूरत हो कोई भी बदलाव करना, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी किए गए आदेश और उनका पालन शामिल है,की पूरी तरह पड़ताल करने के लिए तैयार है।

कमेटी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सर्वोच्च सम्मान और श्रद्धा से संबंधित मामले के लिए सबसे ज्यादा गंभीरता, ईमानदारी और संवेदनशीलता की ज़रूरत होती है। कमेटी का मानना ​​है कि एक सही और पक्का हल दोनों कमेटियों के बीच सीधी बातचीत से ही निकल सकता है, न कि प्रोसेस से जुड़ी रुकावटों या पहले से शर्तों से।

तालमेल कमेटी ने पंथ के बड़े हितों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सर्वोच्च सम्मान को मुख्य रखते हुए, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित माहिर कमेटी को एक बार फिर से बातचीत के लिए आगे आने की विनम्रता से प्रार्थना की है।

कमेटी ने आगे भरोसा दिलाया कि वह माहिर कमेटी द्वारा बताई गई किसी भी तारीख और समय पर फिर से मीटिंग बुलाने के लिए तैयार है, ताकि दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर सभी चिंताओं पर चर्चा कर सकें और एक सही समाधान पर पहुंच सकें।

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता एक ऐसे समाधान पर पहुंचना है जो सिख समुदाय की भावनाओं, धार्मिक परंपराओं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सर्वोच्च मर्यादा और आदर का पूरा सम्मान करे।

कमेटी ने पूरे सिख समुदाय को भरोसा दिलाया कि इस मामले के आपसी, रचनात्मक और स्थायी समाधान के लिए हर संभव कोशिश जारी रखी जाएगी। कमेटी ने जोर देकर कहा कि आपसी सम्मान और आम सहमति से बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी राज्य के अलग-अलग हिस्सों से श्री अमृतसर साहिब पहुंची है, जिसका मुख्य मकसद इस महत्वपूर्ण मामले पर सार्थक चर्चा करना और जरूरत के हिसाब से एक्ट में सही बदलावों पर आम सहमति बनाना है। राज्य सरकार की बनाई इस 7 सदस्यों वाली हाई-लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, जस्टिस (रिटायर्ड) जसपाल सिंह, जस्टिस (रिटायर्ड) गुरबीर सिंह, जतिंदर सिंह औलाख आईपीएस (रिटायर्ड) और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

इस विचार विमर्श में एक्ट के अलग-अलग सेक्शन, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी आदेश और कानून में ज़रूरी बदलावों समेत सभी ज़रूरी बातों पर बात होगी। सरकार बिना किसी शर्त के बातचीत के लिए तैयार है, क्योंकि सरकार का पक्का विश्वास ​​है कि इतने अतिसंवेदनशील मामले का सही हल आपसी बातचीत, भरोसे, सहयोग और आम सहमति से ही संभव है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन जवाब दें कि गुजरात पोर्ट से आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाजपा  अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे पर तीखे सवाल उठाए और कहा कि जिस पार्टी की देश भर में उल्टी गिनती शुरू हो गई है, उसके नेता पंजाब आकर बेतुके बयान दे रहे हैं। पन्नू ने सवाल किया कि नितिन नबीन जी, आप पंजाब आए लेकिन हमें यह नहीं बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने गुजरात के पोर्ट से जो ड्रग्स आ रहे हैं और पूरे देश और पंजाब में फैल रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए क्या किया है?

बलतेज पन्नू ने आगे सवाल किया कि केंद्र सरकार ने अभी तक ईडी को बिक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग्स से जुड़े केस पर कोई एक्शन लेने का ऑर्डर क्यों नहीं दिया, जो ईडी को भेजा गया था? नितिन नबीन को पंजाब आकर इसका जवाब देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब पुलिस की सख्ती के कारण यहां के गैंगस्टर गुजरात में पनाह ले रहे हैं और वहां अलग-अलग नामों से रह रहे हैं। गुजरात आज गैंगस्टरों के लिए पनाहगाह बन गया है, लेकिन भाजपा  नेता इस गंभीर मुद्दे पर मुंह तक नहीं खोल रहे हैं।

आप नेता ने कहा कि असल में, इस समय ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध‘ कैंपेन सिर्फ पंजाब सरकार और लोगों के सहयोग से पूरी लगन से लड़ा जा रहा है। इसी डर से भाजपा  ने जो यात्रा निकालने की कोशिश की थी, वह ड्रग्स के मामले में पूरी तरह सुपर फ्लॉप साबित हुई है। इस गलती की वजह से भाजपा  नेता पंजाब सरकार पर बेबुनियाद सवाल उठा रहे हैं।

पन्नू ने कहा कि अगर नितिन नबीन में हिम्मत है कि वह गलियों, मोहल्लों, शहरों और गांवों में जाकर लोगों से पूछें कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों के लिए जो ऐतिहासिक काम किए हैं, उसके लिए मान साहब उनके लिए क्या मायने रखते हैं, तो वह गलियों, मोहल्लों, शहरों और गांवों में जाकर उनसे पूछ सकते हैं। लेकिन वह गांवों में जाने की हिम्मत नहीं कर सकते, क्योंकि आज भी गांवों में भारतीय जनता पार्टी का भारी विरोध है और किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों की मौत का हिसाब आज भी भाजपा से मांगा जा रहा है।

बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, मुर्गियों के लिए विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन
बर्ड फ्लू के कारण हर साल पोल्ट्री कारोबार को होने वाले भारी नुकसान को रोकने की दिशा में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में पहली बार मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए स्वदेशी H5N1 वैक्सीन विकसित की गई है। भोपाल स्थित ICAR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (NIHSAD) ने इस वैक्सीन को तैयार किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को इसे देश को समर्पित करेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुर्गियों के लिए विकसित की गई निष्क्रिय H5N1 (क्लेड 2.3.2.1A) वैक्सीन भारत की अपनी तरह की पहली स्वदेशी वैक्सीन है। इसे खास तौर पर देश में फैल रहे H5N1 HPAI वायरस के क्लेड 2.3.2.1A से सुरक्षा देने के लिए तैयार किया गया है।

दरअसल, बर्ड फ्लू को हाइली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) भी कहा जाता है। यह मुर्गियों समेत अन्य पक्षियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसके संक्रमण से पक्षियों की मृत्यु दर 100 प्रतिशत तक हो सकती है। बीमारी फैलने पर बड़ी संख्या में पक्षियों को मारना पड़ता है और पोल्ट्री उत्पादों के व्यापार पर भी प्रतिबंध लग सकते हैं। इससे पोल्ट्री किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

बर्ड फ्लू से देश को हो सकता है भारी आर्थिक नुकसान

केंद्र सरकार के मुताबिक, बर्ड फ्लू का एक बड़ा प्रकोप भारत की GDP विकास दर को 1.5 प्रतिशत तक प्रभावित कर सकता है। अगर यह बीमारी बेकाबू होकर फैलती है, तो देश की 20 प्रतिशत से अधिक पोल्ट्री आबादी के प्रभावित होने और नष्ट होने का खतरा है।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2006 में बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण भारत को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसी तरह मणिपुर में भी बर्ड फ्लू के एक प्रकोप के दौरान राज्य की GDP के 0.5 प्रतिशत के बराबर आर्थिक नुकसान दर्ज किया गया था।

इंसानों में भी सामने आ चुके हैं संक्रमण के मामले

बर्ड फ्लू सिर्फ पक्षियों और पोल्ट्री कारोबार के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह इंसानी स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2003 से अब तक भारत समेत 25 देशों में इंसानों में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा के 1,003 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 479 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार, H5N1 वायरस का क्लेड 2.3.2.1A मुर्गियों में बर्ड फ्लू के ज्यादातर प्रकोपों के लिए जिम्मेदार रहा है। हाल के समय में इस वायरस का संक्रमण कई जानवरों की प्रजातियों, खासकर स्तनधारी जीवों में भी देखा गया है। इसके अलावा इंसानों में भी इस वायरस के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

क्यों जरूरी थी स्वदेशी वैक्सीन?

केंद्र सरकार के मुताबिक, फिलहाल H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1A से सुरक्षा के लिए कोई विशेष व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में भारत के लिए अपनी वैक्सीन विकसित करना बेहद जरूरी था।

भोपाल स्थित ICAR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज की ओर से तैयार की गई यह स्वदेशी वैक्सीन इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य मुर्गियों को बर्ड फ्लू से सुरक्षा देना, पोल्ट्री किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करना और वायरस के दूसरे जानवरों तथा इंसानों तक फैलने के खतरे को घटाना है।

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमृतपाल सिंह, 21 नवंबर को मिली 3 घंटे की पैरोल
खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचेंगे। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को अदालत ने तीन घंटे की पैरोल दी है। इस दौरान वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जबकि अंतिम अरदास से जुड़ी बाकी रस्मों में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।

उनके गांव पहुंचने से पहले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ ने समर्थकों से विशेष अपील की है। संगठन ने कहा है कि 21 नवंबर को अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने के दौरान किसी भी तरह की नारेबाजी न की जाए और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखा जाए। इसके साथ ही अदालत की ओर से जारी आदेशों का पालन करने की भी अपील की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी तरह की सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा होती है तो अमृतपाल सिंह को वापस ले जाया जा सकता है और अदालत की ओर से दी गई अनुमति भी रद्द हो सकती है।

इस संबंध में अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि उनके गांव पहुंचने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परिवार अदालत और प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेगा और पूरा सहयोग देगा। उन्होंने संगत से भी अपील की कि वे अपने नेता से मिलने के दौरान अनुशासन बनाए रखें।

सुखचैन सिंह ने बताया कि नए आदेशों के अनुसार अमृतसर देहाती पुलिस को अमृतपाल सिंह को गांव लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दोपहर 12 बजे तक घर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद समय में बदलाव भी हो सकता है।

उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार पहले 17 नवंबर को किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदलकर 21 नवंबर कर दी गई। इसके बाद अदालत की ओर से उनके चाचा हरजीत सिंह और सुखमन सिंह द्वारा दायर याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार के खर्चों को लेकर सुखचैन सिंह ने कहा कि परिवार ने सरकार से सभी खर्च उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि जब सरकार ने अमृतपाल सिंह को असम की जेल में रखा है, तो उन्हें वहां से लाने और वापस ले जाने सहित इससे जुड़े खर्चों की जिम्मेदारी भी सरकार को उठानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार के मौके पर किसी मंच या सार्वजनिक भाषण का कार्यक्रम नहीं होगा। यह परिवार के लिए दुख की घड़ी है और सिख परंपराओं के अनुसार कीर्तन, कथा और अरदास की जाएगी।

सोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठाया
लद्दाख के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी जेल और घर में नजरबंदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर हो रहे खर्च को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें छह महीने तक जोधपुर जेल में रखने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि पिछले दो महीनों से घर में नजरबंद रखने पर भी लगभग इतनी ही रकम खर्च हो रही है।

वांगचुक ने कहा कि लद्दाख का निवासी होने के कारण उन्हें आयकर अधिनियम की धारा 26(10) के तहत आयकर से छूट प्राप्त है। इसके बावजूद वह देश के निर्माण में योगदान देने के लिए नियमित रूप से टैक्स देते रहे हैं। अब उन्होंने अपने टैक्स के पैसे के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मी और एक दर्जन वाहन तैनात किए गए हैं।

उन्होंने इस खर्च पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पैसा देश की सुरक्षा के बजाय भ्रष्ट नेताओं की सुरक्षा पर खर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख की सीमाओं की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि चीन के कारण वहां के चरवाहे अपनी चरागाहों का बड़ा हिस्सा खो रहे हैं।

सोनम वांगचुक ने कहा कि देश के जवानों को बेहतर सुविधाओं, बच्चों को अच्छे स्कूलों और मरीजों को बेहतर अस्पतालों की जरूरत है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या उन्हें टैक्स देना बंद कर देना चाहिए या फिर सभी को एकजुट होकर सरकार बदलने के लिए प्रयास करना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बदलने से उनका मतलब अगला चुनाव होने पर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलना है।